आम आदमी पार्टी (AAP) के जलालाबाद से विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज आज भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले अप्रैल 2024 में वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें फिरोजपुर लोकसभा सीट से 2024

पहले कांग्रेस में रह चुके हैं

सुरिंदर कंबोज पहले अपने बेटे जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के साथ कांग्रेस में सक्रिय थे। वे जलालाबाद में लैंड मॉर्टगेज बैंक के पूर्व चेयरमैन और फाजिल्का में जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। बाद में अप्रैल 2024 में वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

रंगदारी मांगने के इल्जाम में गिरफ्तार हुए

अप्रैल 2023 में पंजाब पुलिस ने उन्हें जलालाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर से कथित तौर पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी पर उनके विधायक बेटे ने कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अक्टूबर 2023 में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य मामले

जून 2024 में लोकसभा निर्वाचन के मतदान के बीच उन पर पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालते वक्त वीडियो रिकॉर्ड करवाने और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के इल्जाम में निर्वाचन आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। चुनावी हलफनामों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर पहले वाहन चोरी समेत कुछ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके हैं।

खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं

सुरिंदर कंबोज मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी उम्र लगभग 65 से 68 साल है। वे पंजाब की कंबोज बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी इस क्षेत्र की राजनीति में अच्छी-खासी हिस्सेदारी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर