- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Firing Case | Sahil Arrested For Misleading Police & Investigation
जालंधर के गुरु नानक नगर (दिल्ली कॉलोनी) में हुई फायरिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के इल्जाम में साहिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि साहिल ने पुलिस से अपनी आपसी रंजिश और असली तथ्य छुपाए
वहीं, पुलिस ने कार पर फायरिंग करने वाले दोनों प्रमुख आरोपियों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
साहिल ने दी थी कार पर फायरिंग की जानकारी यह घटना 4 नवंबर 2026 की रात की है। थाना डिवीजन नंबर 1 के तहत आने वाले गुरु नानक नगर, मोहल्ला दिल्ली कॉलोनी में फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। वहां साहिल नाम का व्यक्ति मिला, जिसने पुलिस को वक्तव्य दिया कि 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर और उसकी कार पर जानलेवा फायरिंग की है।
वक्तव्य के आधार पर दर्ज हुआ था प्रकरण साहिल की शिकायत और बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 1 में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 359/26 दर्ज कर मामले की तफ्तीश प्रारंभ की गई।
जांच में सामने आई आपसी रंजिश मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी-1 मुख्तियार राय के नेतृत्व में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। तफ्तीश के बीच पता चला कि कुछ दिन पहले साहिल और दूसरी पार्टी के बीच फोन पर परिवार की महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके अतिरिक्त दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी काफी समय से झगड़ा चल रहा था।
पुलिस को गुमराह करने पर साहिल गिरफ्तार गहन पूछताछ और छानबीन में यह बात साफ हो गई कि साहिल ने पुलिस को घटना के सही तथ्य नहीं बताए थे। उसने जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने और पूरी कहानी को मनगढ़ंत रूप देने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल को ही हिरासत में ले लिया।
हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी एडीसीपी-1 ने कहा कि फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उन्हें पकड़ने हेतु छापेमारी कर रही हैं और शीघ्र ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्रकरण की आगे की कानूनी छानबीन जारी है।







