- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Heroin Seizure | Punjab Police Arrest 4 Including Minor
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बॉर्डर पार
शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर नशे की खेप पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
प्रकरण की छानबीन कर रही पुलिस
जांच में पता चला है कि अभियुक्त भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास लोपोके इलाके से हेरोइन की खेप हासिल करते थे। इसके बाद वे इसे आगे दूसरे लोगों तक पहुंचाते थे। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं। इस प्रकरण में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की खेप बॉर्डर पार से किस रास्ते भारत पहुंचाई जाती थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने के साथ इसकी पिछली और आगे की कड़ियां भी खंगाल रही है।







