फाजिल्का के सरहदी गांव दोना सिकंदरी में भारतीय सीमा के 1 किलोमीटर भीतर घुसा एक पाकिस्तानी ड्रोन खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रोन समेत हथियारों की खेप जब्त कर ली। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा कि गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस और बीएसएफ ने फौरन पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू किया। खेतों की घेराबंदी के बीच पाकिस्तानी ड्रोन के साथ बंधा एक संदिग्ध कंसाइनमेंट मिला। पैकेट की छानबीन करने पर उसमें से दो अत्याधुनिक ऑटोमैटिक 'गफार सिक्योरिटी' पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल में जुटी हैं कि सीमा पार से भेजे गए इन हथियारों की डिलीवरी किस स्थानीय तस्कर या राष्ट्रविरोधी नेटवर्क को मिलनी थी। फाजिल्का के थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर मामले के तार खंगाले जा रहे हैं।
फाजिल्का में मिला पाकिस्तानी ड्रोन:पुलिस- BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, दो ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद
फाजिल्का के सरहदी गांव दोना सिकंदरी में भारतीय सीमा के 1 किलोमीटर भीतर घुसा एक पाकिस्तानी ड्रोन खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रोन समेत हथियारों की खेप जब्त कर ली।
EEditor
6 नव॰ 2026, 04:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






