लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी में 30 वर्षीय कारोबारी ने अपनी कार में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली उनके माथे पर लगी और आर-पार हो गई।

क्षेत्र में गश्त कर रही PCR टीम को कार में शव होने की जानकारी मिली, जिसके बाद घटना का पता चला। जैसे ही पुलिस पहुंची, वहांं खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। परिवार को जानकारी देने के पश्चात पुलिस कारोबारी के सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

PCR टीम को गाड़ी में मिला शव

सूचना के अनुसार, मृतक की पहचान पुलकित पोपली पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है। पुलिस की PCR टीम साउथ सिटी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक गाड़ी में शव होने का पता चला। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो कार के अंदर पुलकित का शव मिला। उनके माथे पर गोली लगी हुई थी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, शव मोर्चरी में रखवाया

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलकित ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर