दीवाली और छठ पूजा पर रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर पठानकोट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता कर दी गई है। रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीमों ने स्टेशन परिसर में विशेष सघन पड़ताल अभिय

सुरक्षा बल प्लेटफॉर्म, यात्रियों के वेटिंग हॉल, पार्सल सेक्शन और पार्किंग एरिया में लगातार गश्त कर रहे हैं। स्टेशन के भीतर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और मुसाफिरों के सामान की मेटल डिटैक्टर व अन्य सुरक्षा उपकरणों से जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकने के लिए विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को यात्रा में सावधानी बरतने की दी सलाह

विज्ञापनIn-Article Banner

सुरक्षा एजेंसियों ने सफर के बीच मुसाफिरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपने पर्स, मोबाइल और कीमती सामान का ध्यान रखने के साथ-साथ सह-यात्रियों या अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने का आह्वान किया है। स्टेशन परिसर या ट्रेन में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस सामान की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर