फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों ने इस बार दिवाली हेतु दीये, सजावटी सामान और मिठाइयां तैयार की हैं। जेल प्रशासन की ओर से कैदियों के हुनर को निखारने और उन्हें अच्छी गतिविधियों से जोड़ने हेतु यह पहल की गई है। कैदियों के बनाए सामान को

स्टॉल पर रंग-बिरंगी फैंसी मोमबत्तियां, मोम के दीये और लकड़ी से बनी सुंदर कलाकृतियां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां खास तरह की मिठाइयां भी कम कीमत पर बेची जा रही हैं।

इनमें चना पिन्नी और शुद्ध देसी घी से बनी बेसन की बर्फी शामिल हैं। लोग इन स्टॉल पर पहुंचकर अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं। इससे कैदियों को अपना हुनर दिखाने और मेहनत से तैयार किए गए सामान को लोगों तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

आमदनी से कैदियों को भी मिलेगा हिस्सा

जेल विभाग की मुलाजिम मनदीप कौर ने जानकारी दी कि जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल के प्रयासों से कैदियों को उनके हुनर के मुताबिक काम करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। कैदियों द्वारा तैयार किए गए सामान की बिक्री से होने वाली आमदनी में उन्हें भी हिस्सा दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य कैदियों को व्यस्त रखने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखना है।

डेकोरेशन पीस, मोम के दीये और मिठाइयों तैयार की

मनदीप कौर ने यह भी जानकारी दी कि इस बार विशेष रूप से फैंसी कैंडल, मोम के दीये, मिठाइयों के अलावा शुद्ध टाहली की लकड़ी से आकर्षक डेकोरेशन पीस भी तैयार किए गए हैं। यह सामान बाजार की तुलना में काफी कम दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

स्टाल पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कैदियों की मेहनत और हुनर की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह की पहल से कैदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर