अजनाला | मां दुर्गा मंदिर लोपोके में 51वां वार्षिक जागरण वैष्णो सेवक सभा एवं साध संगत लोपोके के सहयोग से करवाया गया। इसी बीच गायक अमर खान एंड पार्टी, रोहित राजा एंड पार्टी और साजन सवारिया एंड पार्टी ने मां का गुणगान किया। इस मौके पहुंचे राणा रणबीर सिंह लोपोके, सोनिया मान, अजेबीर सिंह संधू और सरपंच गुरसेवक सिंह गैवी का वैष्णो सेवक सभा की ओर से स्वागत किया गया। इस घटनास्थल पर विनय शर्मा, राजिंदर बजाज, अमित छाबड़ा, सन्नी शर्मा, अमित अरोड़ा, बिट्टू, पिछोरा सिंह, गुरविंदर सिंह, हरनेक सिंह, अमरदीप सिंह, स्पिंदर गिल, रिंकू शर्मा, रमन शर्मा, राजेश बजाज और आलम सिंह मौजूद रहे।

Source: Dianik Bhaskar