स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों के तहत मेहरचंद कॉलेज में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व में समागम करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट ऐप के बारे में जागरूक किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी और मतदाता सेवाओं तक पहुंच के तरीकों पर जानकारी दी गई।

नोडल अफसर मैडम प्रीत कंवल ने ईसीआईनेट ऐप की उपयोगिता और इसकी प्रमुख सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से चुनावी सूचना प्राप्त करना और मतदाता सेवाओं से जुड़ना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

कार्यक्रम के बीच विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जो छात्र-छात्राएं पात्रता शर्तें पूरी करते हैं और अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, वे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराएं। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर