- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Vishwakarma Day Celebrated In The Branches Of Saint Soldier Group
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत समस्त संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा कराई गई, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने अपने कार्य से जुड़े उपकरणों, मशीनों और अन्य साधनों की पूजा-अर्चना की। आयोजन में सृष्टि के दिव्य शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेने के लिए शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ की भागीदारी रही।
इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट महकमा के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। ड्राइवरों ने संस्थान की बसों की विशेष पूजा की और मुसाफिरों की सुरक्षा, बसों के सुचारू संचालन और मंगलमय यात्रा की कामना की। स्टाफ ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सुख-समृद्धि, कामयाबी और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ सदस्यों को मेहनत, समर्पण और संसाधनों के प्रति सम्मान के महत्व पर जोर दिया।







