जालंधर। सिख सेवक सोसायटी (इंटरनेशनल) ने श्री अमृतसर साहिब में एक जरूरतमंद अमृतधारी गुरसिख भाई हरजिंदर सिंह को ट्राईसाइकिल भेंट की। भाई हरजिंदर सिंह अब तक हाथों के सहारे चलकर जीवनयापन कर रहे थे। सोसायटी की इस पहल से उन्हें अपने दैनिक कार्यों को करने तथा आजीविका चलाने में काफी मदद मिलेगी। सोसायटी के प्रतिनिधि परमिंदरपाल सिंह खालसा ने कहा कि दया, धर्म और सेवा ही सोसाइटी की मुख्य पहचान है तथा संस्था मानवता की सेवा हेतु सदैव तत्पर है। इस मौके मनविंदर सिंह विक्की, गुरपाल सिंह राजू, तेजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह बॉबी, सुखदेव सिंह, सिमरनजीत सिंह नोनी, भाई जतिंदर सिंह बब्बू भाटिया, संदीप सिंह, बन्नी चावला, बलजीत सिंह (जोनल इंचार्ज सिख मिशनरी कॉलेज) अन्य मौजूद थे।