- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Main Nagar Kirtan On 21st, People Are Being Contacted In The City
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रमुख नगर कीर्तन 21 नवंबर, शनिवार को श्रद्धा से सजाया जाएगा। कार्यक्रम गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी द्वारा सिंह सभाओं, धार्मिक संगठनों, निहंग सिंह जत्थेबंदियों और समूची साध-संगत के सहयोग से किया जा रहा है।
नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर शहर के पारंपरिक मार्गों से होते हुए रात को गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा।
आयोजन में धार्मिक शख्सियतों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बाबा अवतार सिंह सुरसिंघ वाले, जत्थेदार जोगा सिंह तरना दल, बाबा अमरीक सिंह खुखरैन वाले, संत बाबा भगवान सिंह हरखोवाल वाले, बीबा सुखविंदर कौर बशीरपुरा वाले और बाबा गुरविंदरपाल सिंह जी निर्मल कुटिया वालों को निमंत्रण पत्र दिए हैं।
परमिंदर सिंह, दविंदर सिंह रियात, सतपाल सिंह सिदकी, हरजोत सिंह लक्की और कमेटी महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि धार्मिक शख्सियतें गुरुद्वारा दीवान स्थान के बाहर पालकी साहिब के समक्ष नतमस्तक होंगी। प्रबंधकों ने संगत से परिवारों समेत नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब की महिमा का श्रवण करने की अपील की। इस मौके सुरिंदर सिंह विरदी, जत्थेदार दिलबाग सिंह, चमकौर सिंह, तेजवीर सिंह बांसल, नवदीप सिंह गुलाटी, बावा गाबा, जसकीरत सिंह जस्सी, गुरनीत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह मौजूद रहे। इस मौके सुरिंदर सिंह विरदी, जत्थेदार दिलबाग सिंह, चमकौर सिंह, तेजवीर सिंह बांसल, दिलबाग सिंह, नवदीप सिंह गुलाटी, बावा गाबा, जसकीरत सिंह जस्सी, गुरनीत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह समेत मौजूद थे।







