- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Map And NOC Approval Stuck On Corporation Portal
इंजीनियर एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन की मीटिंग इंजी. सुनील कात्याल की अगुवाई में हुई। बैठक में सलाहकार इंजी. रणजीत सिंह बेदी और महासचिव इंजी. राजविंदर सिंह राजा ने दोआबा जोन के इंजीनियरों के साथ नगर निगम में पिछले दो महीनों से नक्शे और एनओसी किसी भी अफसर की आईडी से मंजूर न होने के मुद्दे पर चर्चा की।
मीटिंग में कहा गया कि जालंधर में अफसरों की आईडी तो बन चुकी है, लेकिन उनका कहना है कि उनकी आईडी में कोई भी फाइल दिखाई नहीं दे रही और फाइलें हर अफसर की आईडी से स्वत: जंप हो रही हैं। साथ ही लगभग दो महीनों से ई-नक्शा पोर्टल पर नई फाइल अपलोड नहीं हो पा रही। सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए एम सेवा पोर्टल पर फाइल अपलोड होकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तक पहुंच रही है, पर बिल्डिंग ब्रांच का कोई भी सरकारी अफसर अपनी आईडी नहीं चला पा रहा, जिससे नवीन फाइलें पास नहीं हो रहीं और सरकारी राजस्व में कमी बताई गई।
एसोसिएशन ने कहा कि पंजाब की शहर निगमों में भी नवीन नक्शे व एनओसी का काम ठप है, जिससे आम लोगों को घर निर्माण और बैंक ऋण में परेशानी आ रही है। निर्णय लिया गया कि यदि अगले सप्ताह तक एम सेवा सुचारू नहीं हुई या किसी अफसर ने काम से मना किया, तो जालंधर, फगवाड़ा, नवाशहर, बंगा, कपूरथला और होशियारपुर के इंजीनियर चंडीगढ़ में लोकल बॉडी मंत्री से मिलकर एम सेवा बंद करने और ई-नक्शा पोर्टल दोबारा आरंभ करने की मांग रखेंगे।







