दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात प्रायः विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही विषय, कोर्स और कॉलेज का चयन करने की होती है। विद्यार्थियों की इसी दुविधा को दूर करने हेतु पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने अपने आधुनिक करियर गाइडेंस पोर्टल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष सुविधा शुरू की है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की बदौलत अब विद्यार्थियों को एक ही क्लिक पर 8000 से अधिक करियर विकल्पों का विस्तृत डाटाबेस उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने भविष्य हेतु सबसे सटीक राह चुन सकेंगे।

यह पोर्टल केवल पारंपरिक कोर्सों या कॉलेजों की सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि एआई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थी की व्यक्तिगत रुचि, योग्यता, स्वभाव और सोचने-समझने के तरीके का गहन विश्लेषण करता है। पोर्टल में दिए गए 'करियर एक्सप्लोरर टूल' के तहत विद्यार्थियों से एप्टीट्यूड, वक्त प्रबंधन, व्यक्तित्व, सामाजिक कौशल और फैसला क्षमता से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

विकल्प तय होते ही विद्यार्थी को उससे जुड़े देश और विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, प्रवेश परीक्षाओं, अनुमानित फीस और आवश्यक योग्यताओं की पूरी सूचना एक ही जगह मिल जाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विद्यार्थी की रुचि कला वर्ग में है, तो उसे गैलरी मैनेजर, संपादक या फोटोग्राफी जैसे उभरते क्षेत्रों की सूचना मिलती है।

विज्ञापनIn-Article Banner

वहीं प्लास्टिक व औद्योगिक क्षेत्र में रुचि रखने वालों हेतु डिजाइन इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल स्पेशलिस्ट, एक्सट्रूज़न इंजीनियर और पॉलीमर प्रोसेसिंग विशेषज्ञ जैसे विशिष्ट क्षेत्रों का खाका सामने आ जाता है।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी जिस भी फील्ड को चुनता है, पोर्टल पर उसके काम की प्रकृति, आवश्यक स्किल्स, संबंधित कंपनियां और आने वाली चुनौतियों की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई जाती है। ऑनलाइन एक्सपर्ट कंसल्टेशन की सुविधा भी जोड़ी डिजिटल मार्गदर्शन के साथ-साथ पोर्टल पर ऑनलाइन एक्सपर्ट कंसल्टेशन की सुविधा भी जोड़ी गई है। इसके जरिये छात्र विशेषज्ञों से वन-टू-वन निजी सत्र ले सकते हैं।

इनमें करियर प्लानिंग, कोर्स चयन, विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों के साथ-साथ एग्जाम स्ट्रेस, आत्मविश्वास में कमी और सहपाठियों के दबाव (पीयर प्रेशर) से निपटने हेतु इमोशनल वेल बीइंग काउंसलिंग भी प्रदान की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर