कर्मी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने मैसर्स जेसीटी लिमिटेड (फगवाड़ा) और मैसर्स जेसीटी लिमिटेड (फिलामेंट यूनिट, होशियारपुर) के पूर्व कर्मियों के पीएफ बकाये को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, फगवाड़ा यूनिट के पूर्व कर्मचारियों के खातों में अब तक 17.73 करोड़ जमा कराए जा चुके हैं।

दिसंबर 2022 तक के पीएफ अंशदान और वर्ष 2022-23 तक के ब्याज को मिलाकर कुल देय राशि 64.38 करोड़ बनती है। इसमें से शेष बची 46.65 करोड़ की राशि अगले सात दिनों के भीतर संबंधित पीएफ खातों में जमा कर दी जाएगी।

इस गणना में जनवरी 2023 से मार्च 2025 तक का पीएफ अंशदान और 2023-24, 2024-25 तथा 2025-26 का ब्याज शामिल नहीं है। रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) उमेश गर्ग द्वारा 2025-26 का ब्याज देने से इनकार किए जाने के पश्चात ईपीएफओ कार्यालय ने 8 अक्टूबर 2026 को पत्र भेजकर अपना दावा दर्ज कराया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके अलावा, जेसीटी होशियारपुर की फिलामेंट यूनिट के कर्मियों के खातों में भी पीएफ राशि क्रेडिट करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसे आगामी 7 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर