जालंधर| गन्ना किसानों ने पेराई सत्र 2026-27 आरंभ होने से पहले स्टेट एडवाइज्ड प्राइस (एसएपी) घोषित न होने और पिछले सत्र का बकाया लंबित रहने पर गहरा रोष जताया है। किसान नेता जंगबीर सिंह चौहान के मुताबिक, अन्नदाताओं ने 20 नवंबर से जालंधर में अनिश्चितकालीन ‘रास्ता रोको’ और ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र 2025-26 के करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक बकाया है। दोआबा अन्नदाता कमेटी के राज्य अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए पंजाब सरकार को इस बार 550 रुपये प्रति क्विंटल एसएपी घोषित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने 15 रुपये की वृद्धि के साथ एसएपी 430 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। चौहान ने आरोप लगाया कि थोक में चीनी 50 रुपये और खुदरा में 70 से 77 रुपये प्रति किलो बिकने के बाद भी इसका फायदा कृषकों तक नहीं पहुंच रहा है।
गन्ना बकाया न मिलने पर किसान 20 से प्रारंभ करेंगे रेल रोको आंदोलन
जालंधर| गन्ना किसानों ने पेराई सत्र 2026-27 आरंभ होने से पहले स्टेट एडवाइज्ड प्राइस (एसएपी) घोषित न होने और पिछले सत्र का बकाया लंबित रहने पर गहरा रोष जताया है। किसान नेता जंगबीर सिंह चौहान के मुताबिक, अन्नदाताओं ने 20 नवंबर से जालंधर में अनिश्चितकालीन ‘रास्ता रोको’ और ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू करने…
EEditor
11 नव॰ 2026, 06:13 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






