- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ropar
- Ropar Dairy Cooperative Bonus Distribution | Bhajan Lal Kangad Honored
दीपावली के अवसर पर दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा नूरपुर बेदी द्वारा दूध उत्पादकों को लाखों रुपये का सालाना बोनस वितरित किया गया। सभा के प्रधान राम प्रकाश, उपप्रधान जसवंत सिंह और सचिव सतनाम सिंह की अगुवाई में आयोजित आयोजन के बीच सर्वाधिक दूध आपूर्ति
सचिव सतनाम सिंह ने बताया कि 23,500 रुपये का बोनस प्राप्त कर भजन लाल कांगड़ पहले स्थान पर रहे। वहीं दीदार सिंह 20,800 रुपये के साथ दूसरे और सोहन लाल नंबरदार 17,000 रुपये का बोनस लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा हरजिंदर सिंह को 14,800 रुपये और धर्मेंद्र सिंह को 14,600 रुपये का बोनस प्रदान किया गया।
समारोह में पहुंचे गौरव राणा और पूर्व पंच महिंदर शाह ने जानकारी दी कि नूरपुर बेदी ब्लॉक से आपूर्ति किया जाने वाला दूध वेरका मिल्क प्लांट मोहाली में सर्वोत्तम गुणवत्ता का माना जाता है। उन्होंने कहा कि इलाका के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत की वजह से ही उपभोक्ताओं तक शुद्ध दूध पहुंच रहा है और सहकारी सभाओं के ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी कारोबार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर सोहन सिंह गोपालपुर, बिमल सिंह, गुरनैब सिंह, गुरमेल सिंह, भजन सिंह पटवारी, हरबंस सिंह, बाबा दर्शन सिंह, गोगी, गुरमीत सिंह धाधली, मास्टर बलवीर सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह और जरनैल सिंह सहित सभा के कई सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।







