• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Mansa
  • Jhotha's Father Goes On Hunger Strike, Says Remove SSP, His Role In The Murder Case Should Also Be Investigated

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में भी नहीं हो पाया। मानसा से वीरवार देर रात सीबीआई की मौजूदगी में झोटा के शव को पोस्टमार्टम हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रवाना किया गया था, वहां शुक्रवार को डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम की कोशिश भी की, लेकिन शरीर का तापमान अनुकूल नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका।

अब शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके पश्चात शाम तक मानसा में शव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, झोटा के पिता भीम सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि शव मानसा पहुंचने से पहले एसएसपी वैभव चौधरी का तबादला किया जाए। वहीं, मानसा में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।

आरटीआई एक्टिविस्ट मनिक गोयल ने जानकारी दी कि परविंदर सिंह झोटा के पार्थिव शरीर को मानसा सिविल चिकित्सालय की मोर्चरी में माइनस तापमान पर रखा गया था, ताकि शव खराब न हो। ऐसे में शरीर इतने तापमान में रहने की वजह से फ्रीज हो गया है। अब शरीर का तापमान वापस अनुकूल होने के पश्चात ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हो पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार का समय तय किया जाएगा। अंतिम संस्कार ग्राम चकेरिया स्थित उनके खेत में किया जाएगा। इसके लिए वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

उल्लेखनीय है कि परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर 2026 को सरेबाजार मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पश्चात से परिवार और इंसाफ कमेटी की ओर से डीसी कार्यालय के तिकोनी में धरना दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में झोटा के पिता पूर्व जवान भीम सिंह ने बताया कि जब तब सरकार एसएसपी वैभव चौधरी को नहीं हटाएगी, तब तक वे न कुछ खाएंगे और न ही पीएंगे।

किसी ने उनसे जबरदस्ती की तो वे जान भी दे देंगे। उन्होंने बताया कि डीजीपी व एसएसपी की भूमिका की भी हत्याकांड में छानबीन होनी चाहिए। डीजीपी व एसएसपी के इशारे पर ही यह हत्या हुई है। वहीं, झोटा की मां अमरजीत कौर ने कहा कि जिस दिन उनके बेटे का अंतिम संस्कार होगा, उस दिन वहां आने वाला हर व्यक्ति यह प्रण लेकर जाए कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को वह बचाने हेतु प्रयास करेगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर