बठिंडा| नेशनल कॉलोनी के पास एक मोटरसाइकिल सवार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल समेत नहर में जा गिरा। हादसे के पश्चात आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि नहर में पानी कम होने की वजह से युवक की जान बच गई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात टीम ने रस्सों की मदद से मोटरसाइकिल को भी नहर से बाहर निकाला। हादसे में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसकी पहचान सोनू कुमार निवासी कोठे सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि सड़क पर जाते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।
नेशनल कॉलोनी के पास नहर में बाइक समेत गिरा युवक, सुरक्षित निकाला गया
बठिंडा| नेशनल कॉलोनी के पास एक मोटरसाइकिल सवार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल समेत नहर में जा गिरा। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
EEditor
7 नव॰ 2026, 08:32 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






