मोगा जिले के गांव बधनीकलां की नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। नहर में शव होने की सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के पश्चात शव को नहर से बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान

शव को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, पहचान हेतु शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। इसी बीच यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। तय समय में पहचान नहीं होने पर पुलिस नियमों के मुताबिक अगली कार्रवाई करेगी।

सोसायटी को मिली थी जानकारी

विज्ञापनIn-Article Banner

समाज सेवा सोसायटी की ओर से जारी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संस्था के सदस्यों को बधनीकलां नहर में एक व्यक्ति का शव होने की जानकारी मिली थी। इसके पश्चात सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को बाहर निकाला। काफी प्रयास के पश्चात शव को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

24 घंटे मिलती है आपातकालीन सेवा

सोसायटी ने कहा कि संस्था की ओर से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं। किसी भी आपात हालत में लोग सोसायटी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar