बठिंडा| जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक बठिंडा जिले की मंडियों में कुल 9,94,429 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जबकि विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 8,20,930 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खरीद एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, पैनग्रेन की ओर से अब तक 3,53,110 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 1,85,412 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 1,80,940 मीट्रिक टन और पंजाब प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 1,01,468 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इन चारों एजेंसियों की कुल खरीद 8,20,930 मीट्रिक टन बनती है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों की फसल की खरीद, वक्त पर मंडियों से लिफ्टिंग और निर्धारित समय के भीतर भुगतान करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।