- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- A Gym Opened In The Drug Hotspot Village Of Burj Mansa, And Two People Were Admitted To A Drug De addiction Center.
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से नशा प्रभावित गांवों में नशे की रोकथाम के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा हॉटस्पॉट गांव बुरज मानसा के खेल स्टेडियम में युवाओं और खिलाड़ियों हेतु नया जिम खोला गया।वहीं, गांव के दो लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया।
डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि जिले में नशे से प्रभावित हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान कर वहां नशे के खात्मे हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में लोगों की जरूरत के मुताबिक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने, खेल मैदानों में सुधार करने और युवाओं को खेल किट वितरित करने जैसे काम करवाए जा रहे हैं। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि मुहिम के तहत नशा हॉटस्पॉट गांव बुरज मानसा में डिफेंस कमेटी और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की गई।
ग्राम के सरपंच के सहयोग से खेल स्टेडियम में युवाओं और खिलाड़ियों हेतु नवीन जिम शुरू करवाया गया, ताकि युवा खेल और व्यायाम से जुड़कर नशे से दूर रह सकें। इसके अतिरिक्त गांव के दो लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने नशा हॉटस्पॉट गांव लहरा मोहब्बत और कल्याण सद्धा में ग्रामीणों के साथ बातचीत की।







