अमृतसर | दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर पुलिस ने शहर के तीनों जोन में फ्लैग मार्च निकाला और प्रमुख चौराहों पर 75 विशेष नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कमिश्नरेट एरिया में 1500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। फ्लैग मार्च की अगुवाई डीसीपी सिटी जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू और डीसीपी ऑपरेशंस जुगराज सिंह ने संयुक्त रूप से की। इसी बीच हेरिटेज स्ट्रीट, हॉल गेट, रणजीत एवेन्यू सहित नगर के तमाम मुख्य, व्यावसायिक और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा।
दिवाली को लेकर पुलिस अलर्ट : 75 स्पेशल नाके और 1500 सैनिक तैनात
अमृतसर | दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर पुलिस ने शहर के तीनों जोन में फ्लैग मार्च निकाला और प्रमुख चौराहों पर 75 विशेष नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया।
EEditor
7 नव॰ 2026, 09:34 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






