- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Fraud Case: Rudra Vaidik Academy Data Stolen, 3 Booked
लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित रुद्रा वैदिक अकादमी के संचालक के साथ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मिलीभगत कर अकादमी का इलेक्ट्रॉनिक डाटा चोरी कर लिया।
इसमें अकादमी से जुड़े लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी शामिल थे। आरोपियों ने इस डाटा का गलत इस्तेमाल कर अकादमी के ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी की और अवैध रूप से आर्थिक फायदा हासिल किया। शिकायत की पड़ताल के पश्चात थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता नमन चितकारा रुद्रा वैदिक अकादमी की संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत करके अकादमी का इलेक्ट्रॉनिक डाटा चोरी किया।
इसके बाद अकादमी से जुड़े लोगों की सूचना का इस्तेमाल कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने अकादमी के नाम पर कुल 4 लाख रुपये की ठगी की, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
प्रकरण में पुलिस ने सुचित्रा गुप्ता, हरसित गुप्ता निवासी गुप्ता निवास, बाल भवन पार्क के पास, पलवल (हरियाणा) और ऋषभ गुप्ता निवासी अज्ञात को नामजद किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 316, 318(4), 61(2) और 351 के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।







