भास्कर न्यूज | अमृतसर यार्न डीलर्स एसोसिएशन अमृतसर की बैठक प्रधान राज वर्धन बियानी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें यार्न मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों से कच्चे तेल की बढ़ती दामों तथा अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई दरों में हुई वृद्धि के चलते यार्न की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर फिक्र व्यक्त की। इसके अलावा बाजार में भुगतान की तंगी और व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया। इस घटनास्थल पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मुकेश मुंद्रा ने बाजार की वर्तमान हालत पर अपने विचार रखे। वाइस प्रेसिडेंट तरुण जैन, जॉइंट सेक्रेटरी जोगिंदर सिंह और फाइनेंस सेक्रेटरी प्रदीप सराफ समेत अन्य सदस्य भी मीटिंग में उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी सदस्यों ने बाजार में आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल और व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
कच्चे तेल व माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी से बढ़ीं यार्न की कीमतें: राज वर्धन बियानी
भास्कर न्यूज | अमृतसर यार्न डीलर्स एसोसिएशन अमृतसर की बैठक प्रधान राज वर्धन बियानी के नेतृत्व में आयोजित की गई। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों से कच्चे तेल की बढ़ती दामों तथा अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई दरों में हुई वृद्धि के चलते यार्न की…
EEditor
8 नव॰ 2026, 09:40 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






