सर्दियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखकर रेलवे ने टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) फिर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। ट्रेन 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसके पश्चात अगले वर्ष भी 1 दिसंबर 2027 से 28 फरवरी 2028 तक इसकी सेवाएं बहाल रहेंगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की बहाली को आगामी टाइम-टेबल 2027 में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला, फिरोजपुर, जम्मू तवी और दिल्ली मंडलों के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधकों (सीनियर डीओएम) को आदेश भेजे गए हैं। ट्रेन के दोबारा चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राज्य और झारखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी।