- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Ragi Groups Delighted The Audience With Kirtan.
धन-धन बाबा दीप सिंह जी सेवा सोसायटी द्वारा बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित चौपहरा समागम और कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आदर्श शहर में करवाया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हरजिंदर सिंह लाडा और आयोजकों ने बताया कि समागम की शुरुआत दोपहर चौपहरा समागम से हुई।
इसमें अमृतसर से स्वामी जी और लुधियाना से माता विपनप्रीत कौर ने विशेष रूप से शामिल होकर संगत के साथ मिलकर श्री जपुजी साहिब, चौपाई साहिब व श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। शाम को आयोजित आलौकिक कीर्तन दरबार में भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले, भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले, भाई गुरमनप्रीत सिंह, भाई हरमनप्रीत सिंह, भाई चरणजीत सिंह और साहिबजादे सेवा सोसायटी सहित कई रागी जत्थों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम में अटूट लंगर बांटा। इस मौके सोसायटी ने जसमीत सिंह लोटस, जसनीव सिंह साहनी, करनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह चावला, तेजपाल सिंह चावला, मनप्रीत सिंह खालसा, गुरसिमरन सिंह, संदीप सिंह, इप्पनदीप सिंह, हरगुनजोत सिंह, हरप्रताप सिंह, गुरशान सिंह, इशनूर सिंह, हरनूर सिंह ने रागी जत्थों और प्रमुख व्यक्तियों को सिरोपे प्रदान कर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरबजीत सिंह राजपाल, हरजिंदर सिंह लाडा, कुलविंदर सिंह थियाड़ा, प्रभु सिंह, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, एचपी सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह बसरा, रशपाल कौर थियाड़ा, बलविंदर कौर लाडा, गुरिंदर कौर गुम्बर, कमलजीत कौर व अन्य मौजूद थे।







