- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Police Arrest 10 Youths | Heroin & Drugs Seized
तरनतारन जिले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशा करने के आरोप में 10 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से हेरोइन, चांदी का पाइप, लाइटर और नोट से बने पाइप समेत सामान जब्त किया। इन थानों में युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की का
थाना सराय अमानत खां के ASI निर्मल सिंह ने लवजीत सिंह उर्फ लव पुत्र लखविंदर सिंह और लवजीत सिंह उर्फ काका पुत्र बलकार सिंह, दोनों निवासी कसेल, को डिफेंस ड्रेन नौशहरा ढाला से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, वे नशा कर रहे थे। उनके पास से हेरोइन से भरा कागज, चांदी का पाइप और लाइटर मिला।
पेट्रोल पंप से नशा करते हुए पकड़ा
थाना सिटी तरनतारन के ASI नरिंदर सिंह ने गश्त के दौरान आकाशदीप सिंह उर्फ घीसी निवासी धौरा चौकी तरनतारन, और बलजिंदर सिंह उर्फ लुट्टी निवासी मोहल्ला गुरु के खूह तरनतारन को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें दाना मंडी तरनतारन के सामने बंद पेट्रोल पंप से नशा करते हुए पकड़ा। उनके पास से पन्नी, चांदी का कागज, 10 रुपए के नोट से बना पाइप और लाइटर मिला।
2 अभियुक्त गिरफ्तार
सदर थाना तरनतारन के ASI कंवलजीत सिंह ने गश्त के बीच राज सिंह उर्फ राजा, निवासी गुलालीपुर, और सुबेग सिंह निवासी थेह ब्राह्मणा को जोधपुर के मरिया ग्राम से पकड़ा। उनके पास से लाइटर, पन्नी, चांदी का कागज और 10 रुपए का लपेटा हुआ नोट मिला।
हेरोइन वाला चांदी का सिक्का मिला
भिखीविंड थाने के ASI SSP सिंह ने गश्त के बीच हरपाल सिंह उर्फ भाला निवासी राजोके, हरदीप सिंह निवासी दौके घरिंडा, जसविंदर सिंह उर्फ जमान और हरप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी भिखीविंड को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वे नशा कर रहे थे। उनके पास से 10 रुपए का नोट, लाइटर और हेरोइन वाला चांदी का सिक्का मिला।







