- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga ADC Jaspinder Singh Action Against Stubble Burning In Rode Village
मोगा जिले के रोडे गांव में पराली में आग लगने की सूचना पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कर्मियों ने आग बुझाई और उसे फैलने से रोका।
जिला प्रशासन पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रख रहा है। जसपिंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों के अफसरों और फील्ड स्टाफ को निगरानी हेतु सक्रिय किया गया है।
'मानव स्वास्थ्य, बच्चों, बुजुर्गों और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है'
उन्होंने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मानव स्वास्थ्य, बच्चों, बुजुर्गों और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। इससे खेतों की उपजाऊ शक्ति और मित्र कीटों को भी नुकसान होता है।
‘जिला प्रशासन की मुहिम में सहयोग देने की अपील’
जसपिंदर सिंह ने अन्नदाताओं से पराली न जलाने और कृषि विभाग के सुझाए वैज्ञानिक तरीकों व मशीनरी से उसका प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य हेतु जिला प्रशासन की मुहिम में सहयोग देने को कहा।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने की रोकथाम हेतु जमीनी स्तर पर निगरानी जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







