- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Warehouse Workers Protest | Punjab Government Meeting Delay
तरनतारन में वेयरहाउस कॉरपोरेशन के कच्चे और आउटसोर्स कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनलिस्टमेंट-आउटसोर्स तालमेल कमेटी पंजाब के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में अमृतसर और तरनतारन जिले के कर्मियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने सरकार
तरुण कपूर के अनुसार, कर्मी सरकार की ओर से बार-बार बैठकें टालने और मांगों पर कार्रवाई नहीं करने से नाराज हैं। कर्मचारी नेताओं ने जानकारी दी कि विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हेतु 6 नवंबर 2026 को मीटिंग तय की गई थी। इसमें नियुक्ति पत्र जारी करने सहित अन्य मांगों के समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन सरकार ने बैठक टालकर अब 12 नवंबर की तारीख तय की है।
नेताओं ने बताया कि मुलाजिम वर्षों से विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, परंतु उन्हें नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन नहीं मिल रहा। उनकी प्रमुख मांगों में सभी कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना, समान काम हेतु समान वेतन देना और 58 साल की उम्र तक नौकरी की सुरक्षा शामिल है। इसके अतिरिक्त 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के फार्मूले के मुताबिक सम्मानजनक वेतन तय करने और लंबित मामलों का निपटारा कर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की गई।
14 नवंबर से धूरी में दिन-रात का धरना शुरू करेंगे
मुलाजिम नेताओं ने चेतावनी दी कि 12 नवंबर की बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला तो 14 नवंबर से धूरी में दिन-रात का धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में डाटा एंट्री ऑपरेटर और सुरक्षा गार्ड भी शामिल हुए।







