सुप्रीम अदालत के निर्देश और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के पश्चात मोगा जिले की शहर परिषद धर्मकोट और बाघापुराना में दोबारा चुनाव होंगे। धर्मकोट के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में, जबकि बाघापुराना के सभी 15 वार्डों में मतदान होगा।

जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। डिप्टी कमिश्नर कम जिला निर्वाचन अफसर ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और अलग-अलग विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की।

निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापनIn-Article Banner

डिप्टी कमिश्नर ने अफसरों से तय वक्त में सभी तैयारियां पूरी करने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से होगा। पोलिंग स्टेशनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में निर्वाचन स्टाफ की तैनाती, ईवीएम की उपलब्धता और सुरक्षा, मतदाताओं हेतु बुनियादी सुविधाओं, निर्वाचन सामग्री के वितरण, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की सूचना ली गई।

‘पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं को समस्या नहीं होनी चाहिए’

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन स्टाफ को समय पर आवश्यक प्रशिक्षण और निर्देश देने को भी कहा गया।

बाघापुराना में एसडीएम गगनदीप सिंह और धर्मकोट में एसडीएम गुरविंदर सिंह को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने दोनों अफसरों और नोडल अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण पर नजर रखने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बेहद अहम हैं। अतः जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योग्य मतदाता बिना किसी डर, दबाव या भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पवित्रता कायम रखने हेतु सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर