- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Weather Update | Temperature Drops Rain Forecast Air Pollution
पंजाब और चंडीगढ़ में अब रात के तापमान में कमी शुरू हो गई है, जबकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 12 नवंबर से पंजाब के कुछ इलाकों में वर्षा की संभावना है। प्रदेश के
पांच दिन तामपान में बदलाव की संभावना नहीं
पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के असर से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
पठानकोट प्रदेश में सबसे ठंडा
पंजाब और चंडीगढ़ में रात के तापमान में कमी का दौर जारी है। पठानकोट 11.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, प्रमुख पठानकोट शहर में पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में रात का तापमान 13.5 डिग्री और एयरपोर्ट पर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।
बठिंडा में 13.6, अमृतसर में 13.8 और पटियाला में 14.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पिछले 24 घंटे में बल्लोवाल सौंखरी में तापमान सबसे ज्यादा 2.3 डिग्री गिरा, जबकि बठिंडा में 1.8 और होशियारपुर में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर पंजाब में रातें ठंडी होने लगी हैं।







