पंजाब सरकार ने मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ 140 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें 29 IAS और 111 PCS अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत 6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदल दिए गए हैं। इसके अलावा अनेक प्रशासनिक विभागों, शहर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, 2024 बैच के 9 युवा IAS अफसरों को SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है।