बठिंडा| नगर के जस्सी चौक के पास तेल के टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा 3 नवंबर को हुआ था। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बीच उसकी जान चली गई। थाना कैंट पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बीड़ रोड निवासी हरदीप सिंह ने कहा कि 3 नवंबर को उसके पिता बूटा सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब वे जस्सी चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेल के टैंकर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बूटा सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बीच उन्होंने जान गंवा दी। पुलिस छानबीन में टैंकर चालक की पहचान इंदरजीत सिंह निवासी गांव छीनेवाला, जिला बरनाला के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।