- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Woman Assaulted Over Horn Dispute | Basti Baba Khel Controversy
जालंधर के बस्ती बाबा खेल कल राल नौ बजे पुलिस थाने में दो पक्षों के बीच ज़ोर-जोर से हॉर्न बजाने और नशे की हालत में मारपीट करने को लेकर भारी विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का इल्जाम है कि मंगत राम और उसके बेटों ने नशे (शराब व नशा) में धुत्त होकर उनके घर के बा
घटना की शुरुआत तेज हॉर्न बजाने से हुई घटना की शुरुआत गली में बार-बार तेज़हॉर्न बजाने से हुई। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, अभियुक्त पक्ष घर के बाहर आकर बेवजह हॉर्न बजा रहा था। जब परिवार की महिला (पीड़ित की पत्नी) ने उन्हें रोकने की कोशिश की और हॉर्न न बजाने को बताया, तो अभियुक्त भड़क गए। शराब के नशे में आरोपियों ने बदमीजी की
इल्जाम है कि मंगत राम और उसके दो बेटों ने अत्यधिक शराब और अन्य नशे का सेवन किया हुआ था। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ बदतमीजी की, उसे थप्पड़ मारा और धक्का-मुक्की की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अभियुक्त अक्सर नशे की हालत में क्षेत्र में घूमते हैं और मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं। जब विरोध किया गया, तो उन्होंने घर के बाहर आकर ज़ोर-जोर से गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रकरण बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को बस्ती बाबा खेल थाने में बुलाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
थाने में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर वक्तव्य दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है, जिसके पश्चात दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







