CM भगवंत मान पंजाब में तैयार किए गए लगभग 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अमलोह की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में तैयार किए गए लगभग 1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। आम आदमी पार्टी के वर्करों में रैली को लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे रैली में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमलोह के गांव शाहपुर में बनाए गए मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे अनाज मंडी में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की अपेक्षा है। इसी बीच पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा भी विशेष रूप से पहुंचेंगे और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर