- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Along With The Joy Of The Festival, A Message Of Health Awareness Was Also Given.
दीपावली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल संजोने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ डाइटवेल हेल्थ अवेयरनेस लेडीज क्लब की ओर से 'मेहफिल-ए-रोशनी' नाम से दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। सोनिया कोचर की पहल पर आयोजित इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस महफिल में पारंपरिक सजावट, फूलों की खूबसूरती और दीयों की रोशनी ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया। आयोजन में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और दिवाली के उल्लास को मिलकर मनाया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें त्योहार के पारंपरिक रंगों के साथ महिलाओं के आपसी मेलजोल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी महत्व दिया गया।
डाइटवेल हेल्थ अवेयरनेस लेडीज क्लब की पहल का मकसद महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध करवाना है, जहां वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से वक्त निकालकर सामाजिक जुड़ाव के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को भी बढ़ावा दे सकें। इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि त्योहारों की असली रौनक महंगे उपहारों या सजावट में नहीं, बल्कि साथ बैठने, बातचीत करने और खुशियां बांटने में है। महिलाओं ने इस शाम को उत्साह और उमंग के साथ यादगार बनाया।







