- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Wrestler Shot Dead | Youth Murder Case Police Investigation
कपूरथला के थाना सिटी इलाका में सोमवार रात पटाखे छुड़ा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्त उसे फौरन स्कूटी पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की जान चली गई।
मृतक की पहचान मनी (27) के रूप में हुई है। वह मोहल्ला मेहताबगढ़ के रहने वाले बग्गा सिंह का बेटा था। मनी पहलवानी करता था। उसकी लगभग 6 माह पहले ही शादी हुई थी। वह 4 बहनों के बीच इकलौता भाई था।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने वालों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस की कई अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।
मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक मनी की पत्नी भी लाल चूड़ा पहने अस्पताल आई थी।
पटाखे चलाते वक्त सीने में गोली मारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनी सिंह पहलवान सोमवार रात 8 बजे के लगभग मोहल्ला मेहताबगढ़ में अपने घर के पास पटाखे चला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले 2 युवक कोमल और पाला सिंह का बेटा मनी वहां पहुंचे। उन्होंने पिस्टल निकाली और 2 फायर किए।
इनमें से एक गोली पटाखे चला रहे मनी के सीने में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मनी के दोस्तों के अनुसार, उसकी सांस नहीं चल रही थी। फिर भी वे मनी को स्कूटी पर ही लेकर अस्पताल दौड़े। वहां डॉक्टर ने मनी को मृतक घोषित कर दिया। इसके पश्चात मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
DSP बोले- टीमें छापे मार रहीं
वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर सिटी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद किए। DSP शीतल सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के परिजन के वक्तव्य पर केस दर्ज कर पड़ताल आरंभ कर दी है। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं।
DSP के मुताबिक, मनी लोकल लेवल का पहलवान था। उसका आरोपियों के साथ कोई विवाद नहीं था। DSP ने बताया कि आरोपियों ने किसी और पर गोलियां चलाई थीं, एक्सीडेंटली गोली मनी को लग गई, जिसमें इसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात पूरा खुलासा हो सकेगा।
रिश्तेदार बोलीं- आरोपियों ने सुहाग छींन लिया
मृतक मनी की रिश्तेदार हरजिंदर कौर ने बताया कि मनी की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी उसकी पत्नी के हाथों से लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था कि उन लोगों ने उसका सुहाग छीन लिया। हरजिंदर कौर ने कहा कि मनी 4 बहनों के बीच इकलौता भाई था।







