लुधियाना| पुलिस को दी शिकायत में हरजिंदर कुमार पुत्र जनक राज निवासी न्यू जनता नगर, गिल रोड, लुधियाना ने जानकारी दी कि 19 अक्टूबर को उनके लड़के करनदीप शर्मा ने अपनी मोटरसाइकिल करनेल चिकन कॉर्नर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा किया गया था, लेकिन कुछ वक्त पश्चात जब उन्होंने देखा तो बाइक वहां से गायब थी। घटना के पश्चात परिवार ने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।