मोगा में बाइक सवार 2 अज्ञात युवक बलदेव नगर निवासी पूजा चौधरी का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में सोने के गहने, नकदी और अन्य सामान था। थाना सिटी मोगा पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूजा चौधरी पंजाब एंड सिंध बैंक में अधिकारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि देर शाम वह स्कूटी से घर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पहले बाइक सवार 2 युवक उनके पीछे आए और झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स में जेवर और आईफोन समेत कैश था पूजा के अनुसार, पर्स में करीब ढाई तोले सोने के गहने, एक आईफोन, 3 हजार रुपए नकद, लॉकर की चाबी और घर की चाबियां थीं। उन्होंने लुटेरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी मोगा पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।