- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Diwali Saw Sales Of Firecrackers Worth Rs 50 Crore, A 20% Increase From Last Year.
भास्कर न्यूज | लुधियाना दिवाली पर इस बार लुधियाना के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। महंगाई के बाद भी पटाखों की खरीदारी में कोई कमी नहीं आई। नगर में इस साल लगभग 50 करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार पटाखों की बिक्री में लगभग
इनमें जालंधर बाईपास दाना मंडी, हैबोवाल दाना मंडी, दुगरी, मॉडल टाउन, चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा ग्राउंड और लोधी क्लब रोड शामिल हैं। इन सभी बाजारों में दिवाली के दिन देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने बच्चों की पसंद के पटाखों से लेकर बड़े आतिशबाजी वाले पटाखों तक की खरीदारी की। इस बार पटाखों के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत बढ़ गए थे।
इसके बावजूद लोगों ने दिवाली पर आतिशबाजी हेतु खुलकर खर्च किया। बाजारों में दिन से ही ग्राहकों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। कारोबारियों हेतु भी इस बार दिवाली अच्छी रहने का अनुमान है। 50 करोड़ रुपये की बिक्री और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने पटाखा कारोबार में दिवाली की रौनक बढ़ा दी।







