अमृतसर के अन्नगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पार्टी के साथ मारपीट करने का प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे चार युवकों ने पुलिस कर्मियों को रोकने पर उनके साथ हाथापाई की। इसी बीच आरोपियों ने एक पुलिस मुलाजिम को

पुलिस को दी गई शिकायत में सिपाही वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि वह थाना गेट हकीमां के अधीन पुलिस चौकी अन्नगढ़ में तैनात है। 8 नवंबर दिवाली वाले दिन वह सिपाही रिधम गुप्ता नंबर 1565 और सिपाही करनदीप कुमार नंबर 915 के साथ दिवाली के त्योहार को लेकर अन्नगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

जब पुलिस पार्टी गंदे नाले के पास पहुंची तो वहां सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और धर्म सिंह उर्फ धर्मा शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो चारों ने पुलिस पार्टी के साथ बहस और हाथापाई आरंभ कर दी। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को धमकियां देते हुए कहा कि वे उन्हें देख लेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

तीन पुलिसकर्मियों को आई चोटें

इसी दौरान आरोपियों ने सिपाही वरिंदरपाल सिंह को गले से पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही उसके साथ मौजूद सिपाही रिधम गुप्ता और सिपाही करनदीप कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

चार के खिलाफ केस दर्ज

घटना के पश्चात पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर