फतेहगढ़ चूड़ियां| गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल फतेहगढ़ चूड़ियां ने डीडीआई स्कूल पिंडी में आयोजित नैतिक और धार्मिक परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त एक्सईएन हरभजन सिंह मुख्यातिथि तथा अमनदीप कौर विशेषातिथि शामिल हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर प्रोत्साहित किया। समारोह में हरभजन सिंह ने बताया कि नैतिक तथा धार्मिक शिक्षा बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके अध्यापकों की मेहनत और उचित मार्गदर्शन सराहनीय है। डीडीआई स्कूल के विद्यार्थी हर साल इस परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं।स्कूल के एमडी इंद्रजीत सिंह भाटिया ने मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का आभार जताया।
नैतिक परीक्षा में टॉपर छात्र सम्मानित
फतेहगढ़ चूड़ियां| गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल फतेहगढ़ चूड़ियां ने डीडीआई स्कूल पिंडी में आयोजित नैतिक और धार्मिक परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त एक्सईएन हरभजन सिंह मुख्यातिथि तथा अमनदीप कौर विशेषातिथि शामिल हुए।
EEditor
12 नव॰ 2026, 09:59 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






