पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की दूसरी सूची आज आ सकती है। दिल्ली में शाम को बैठक होने जा रही है, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान के शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें मंत्रियों की सीटों पर निर्णय हो सकता है। सूची में 15 प्रत्याशी शामिल

इससे पहले 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें सिर्फ सीएम भगवंत मान को धूरी से उम्मीदवार बनाया गया था। अधिकतर विधायकों को दोबारा टिकट दी गई।

एक विधायक ने चुनाव लड़ने से कर दिया है इनकार

विज्ञापनIn-Article Banner

आम आदमी पार्टी के पट्‌टी विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। इस वक्त लालजीत सिंह भुल्लर जेल में बंद हैं।

मार्च 2026 में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर जिला प्रबंधक (DM) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के प्रकरण में उन पर आत्महत्या हेतु उकसाने के आरोप लगे थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और 23 मार्च 2026 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

पहली लिस्ट में जेल में बंद मंत्री को भी टिकट दी

पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान (धूरी), विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (कोटकपूरा), डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी (गढ़शंकर), कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (लुधियाना वेस्ट) और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी (बटाला) जैसे शीर्ष नेता शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), ब्रह्म शंकर जिम्पा (होशियारपुर), डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर (अमृतसर साउथ), बलकार सिंह (करतारपुर) और कुलवंत सिंह (मोहाली) के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि महिला चेहरों में बलजिंदर कौर (तलवंडी साबो), डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा (मोगा), इंदरजीत कौर मान (नकोदर) और संतोष कटारिया (बलाचौर) को मैदान में उतारा गया है। साथ ही लाभ सिंह उगोके (भदौड़), अजीतपाल सिंह कोहली (पटियाला), जगदीप कंबोज गोल्डी (जलालाबाद) और हरमीत सिंह संधू (तरनतारन) शामिल हैं। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जेल में बंद हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर