अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहादत दिवस को समर्पित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में विशेष जप-तप और गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक समागम में विशेष रूप से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (अमृतसर) के मुख्य ग्रंथी साहिब और उनके जत्थे द्वारा संगतों को जप-तप कराया गया। इस घटनास्थल पर समस्त संगत ने मिलकर श्री जप जी साहिब ,श्री जाप साहिब, श्री चौपाई साहिब, श्री आनंद साहिब, श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया गया उपरांत बाद धन धन बाबा दीप सिंह जी का नाम सिमरन किया गया। समागम के दौरान प्रमुख अरदास और हुक्मनामा साहिब श्री सचखंड हरिमंदिर साहिब (अमृतसर) के हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरदीप सिंह जी द्वारा लिया गया।

इस पवित्र समागम में नगर की कई मुख्य राजनीतिक, सामाजिक और सम्मानित शख्सियतों ने हाजिरी भरी और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें मनप्रीत सिंह अयाली, इंदरजीत कौर (मेयर), तरनजीत कौर शामिल रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ट्रस्टी मेंबर अमरजीत सिंह टिक्का ने समागम में पहुंचीं समस्त संगतों, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरदीप सिंह जी तथा उनके जत्थे, अन्य मेहमानों का धन्यवाद किया। प्रधान सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा, जनरल सेक्रेटरी सुखविंदरपाल सिंह सरना और समूह ट्रस्टी सदस्यों द्वारा हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरदीप सिंह जी एवं अन्य आई शख्सियतों को सिरोपा भेंट किया। जप तप समागम में बड़ी संख्या में पहुंची संगत व रागी जत्थों का सम्मान करते प्रबंधक कमेटी के सदस्य।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर