शहर में 14 नवंबर, शनिवार को ‘सालाना महफिल-ए-कव्वाल’ आयोजन का आयोजन किया जाएगा। आयोजक ऋषभ पुजारा की ओर से दी गई सूचना के अनुसार कव्वालियों के गायन के लिए प्रसिद्ध सूफी गायिका ज्योति नूरां, गायक आदी और कमाल खान को बुलाया गया है जोकि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन में कव्वाली और सूफियाना संगीत की विशेष महफिल सजेगी जोकि शनिवार को रात 8 बजे शुरू होगा और साईं जी की इच्छा तक जारी रहेगा। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि यह मेला बाबा मुराद शाह जी एवं हजरत पीर लाडी शाह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के बीच सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए एक जरूरतमंद गरीब लड़की का विवाह करवाया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं हेतु विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। बड़ी संख्या में लोगों को मकान नंबर 47, जंसियां रोड, ज्वाला सिंह चौक के नजदीक पहुंचने की अपील की गई है।