लुधियाना में पुलिस की अधूरी वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी बताने और लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करने वाले गिरोह का फोकल पॉइंट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी ब्रीजा कार में सवार होकर नगर में घूमते थे।

वे खाकी वर्दी के कुछ हिस्से पहनकर लोगों से पैसे वसूलते थे। इसके अलावा दुकानों पर जाकर भी लोगों को धमकाकर जबरन वसूली करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त अभी फरार है।

ब्रीजा कार भी हुई बरामद

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने गिरोह बनाया हुआ है। वे ब्रीजा कार नंबर PB-78-6900 में सवार होकर पुलिस की अधूरी वर्दी पहनते हैं और लोगों से पैसे वसूलते हैं। अभियुक्त दुकानों पर जाकर भी डराने-धमकाने के पश्चात जबरन वसूली करते हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रिंस, गुरविंदर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह और अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से खाकी पैंट, खाकी लॉन्ग कोट, खाकी पगड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान प्रिंस निवासी आनंद शहर, खन्ना; गुरविंदर सिंह निवासी ग्राम रहौण, तहसील खन्ना; सुरिंदरपाल सिंह निवासी गांव संगतपुरा और अजीत कुमार निवासी प्रीतम कॉलोनी, 33 फुटा रोड, ग्यासपुरा के रूप में हुई है। मामले में सिमरनजीत सिंह निवासी ललहेड़ी रोड, खन्ना अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 204, 205, 318(4), 308, 351 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट