- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritpal Seeks Interim Bail To Attend Grandmother's Funeral
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की अंतरिम जमानत याचिका पर वीरवार को अमृतसर अदालत में सुनवाई हुई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार की कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने हेतु शुक्रवार तक का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। अब शुक्रवार को सरकार का पक्ष आने के पश्चात याचिका पर बहस होगी। अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक रस्मों में शामिल होने हेतु 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की अंतरिम जमानत मांगी है।
अमृतपाल के वकील कर्मवीर सिंह ने बताया कि माता चरण कौर का निधन हो गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों के मुताबिक 14 नवंबर को अंतिम संस्कार, 15 नवंबर को अस्थियों का जल प्रवाह और श्री अखंड पाठ साहिब का शुरू होगा। वहीं, 17 नवंबर को भोग और अंतिम अरदास रखी गई है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने हेतु अमृतपाल सिंह के अलावा हरजीत सिंह और सुखमनदीप सिंह की ओर से भी मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की गई है।
वकील कर्मवीर सिंह ने बताया कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और मानवीय प्रकरण है। ऐसे वक्त में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि माता चरण कौर के गंभीर रूप से बीमार होने के बीच भी पंजाब सरकार ने जमानत याचिका का विरोध किया था। उस वक्त कोर्ट ने 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी थी, मगर प्रशासन ने वक्त पर कॉल नहीं करवाई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







