सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम अमृतसर ने वीरवार को गुरुद्वारा शहीदां साहिब के निकट रामसर रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो गई थी, जिससे वाहन चालकों और पैदल मुसाफिरों को भारी परेशानी हो रही थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने सड़क को यातायात हेतु सुचारू बनाया। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के निर्देशों पर, सचिव सुषांत भाटिया व एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह की देखरेख में की गई। एस्टेट विभाग के इंस्पेक्टर अमन कुमार और प्रीति चौहान की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सार्वजनिक रास्तों से अनधिकृत कब्जों को हटवाया।

नगर निगम ने समस्त दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कें और फुटपाथ आमजन की आवाजाही के लिए हैं, न कि व्यावसायिक उपयोग हेतु। भविष्य में दोबारा या नया अतिक्रमण करने पर बिना किसी पूर्व चेतावनी के सामान जब्त करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने नागरिकों से नगर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट