अमृतसर| जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सुचारू रूप से संपन्न करवाने हेतु अतिरिक्त उपायुक्त पलवी मिश्रा ने अफसरों के साथ समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने जानकारी दी कि तैनात कर्मियों को नियुक्ति व पहचान पत्र वितरित कर दिए गए हैं और किसी की भी ड्यूटी रद्द या बदली नहीं जाएगी। 16 से 30 नवंबर तक निर्धारित पोर्टल पर स्व-जनगणना होगी, जबकि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। एडीसी ने कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और लोगों से सही सूचना देकर सहयोग करने की अपील की। इस घटनास्थल पर सहायक कमिश्नर प्रगति सेठी, एसडीएम गुरमंदर सिंह, मनबीर सिंह, शिवम कुमार व जिला समन्वयक अरविंद नेगी मौजूद रहे।